खेरागढ़ में कैलादेवी मेले के पदयात्रियों के लिए भंडारा

खेरागढ़। कैलादेवी चैत्र नवरात्र लक्खी मेले के लिए श्रद्धालुओं की पदयात्रा शुरू हो चुकी है। इसी क्रम में खेरागढ़ के ऊंटगिर चौराहे पर पदयात्रियों के लिए भंडारे की व्यवस्था की गई।

समाजसेवी लाला अस्थाना (विधानसभा उपाध्यक्ष), सभासद बृजेश तौमर, विज्जो तोमर, रमाकांत गर्ग, अन्नू अस्थाना, निखिल बंसल, रोहित सविता, भोजू तौमर, पंचम तौमर आदि द्वारा हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी पदयात्रियों के लिए भोजन-पानी की सेवा की जा रही है।

भंडारे में बड़ी संख्या में पदयात्रियों ने प्रसाद ग्रहण किया और आयोजकों के सेवा भाव की सराहना की।