खेरागढ़ में 4 मार्च को होगा होली मिलन समारोह, पारुल गर्ग होंगी विशिष्ट अतिथि

खेरागढ़। अग्रवाल समाज, खेरागढ़ के तत्वावधान में महाराजा अग्रसेन सेवा समिति द्वारा 04 मार्च 2026, बुधवार को सायं 6 बजे से अग्रवाल भवन में होली मिलन समारोह का आयोजन किया जाएगा।

महाराजा अग्रसेन सेवा समिति के अध्यक्ष दिलीप गर्ग ने बताया कि कार्यक्रम में वन विभाग की आर.एफ.ओ.पारुल गर्ग को विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है। समिति की सर्वसम्मति से उन्हें इस आयोजन के लिए आमंत्रित किया गया है। उन्होंने कहा कि होली मिलन समारोह का उद्देश्य समाज में आपसी भाईचारा, प्रेम और सौहार्द को बढ़ावा देना है।

उन्होंने समाज के सभी बंधुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की। समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ रंग-गुलाल एवं पारंपरिक होली मिलन का आयोजन भी किया जाएगा।