बिजनौर। दुकान में लगी आग मौके पर पहुंचे अग्निशमन विभाग.....

ब्रेकिंग,,

बिजनौर। मंगलवार को तड़के सुबह 03 बजे करीब अग्निशमन विभाग धामपुर पर सूचना प्राप्त हुई कि मौहल्ला पंजाबी कॉलोनी कस्बा व थाना धामपुर में घर में बनी दुकान में आग लगी है। अग्निशमन विभाग द्वारा सूचना प्राप्ति के तत्काल बाद मौके पर पहुँचकर मोटर फायर इंजन द्वारा पंपिंग कर 02 हौज पाइप फैलाकर आग को बुझाना प्रारंभकिया। काफी देर बाद कड़ी मशक्क्त एवं सुझ बुझ के साथ आग को पूर्ण रूप से बुझाकर शांत किया एवं आग को फैलने से रोका गया। आसपास के घरो को सुरक्षित बचा लिया गया। मौके पर स्थानीय पुलिस मौजूद थी,सीएफओ डॉ राजीव कुमार पाण्डेय के कहा आग को तत्काल काबू किया गया है और आग में कोई जनहानि नहीं हुई है साथ ही आग लगने के कारण की जांच की जाएगी।