बिजनौर। सीएफओ डॉ आर के पाण्डेय होली पर देखें जा रहे है अलर्ट सभी को दिए सख्ती से आदेश.....

बिजनौर। सीएफओ डॉ आर के पाण्डेय होली पर देखें जा रहे है अलर्ट सभी को दिए सख्ती से आदेश.....

होली पर्व के अवसर पर एडीजी फायर पद्मजा चौहान के आदेश से जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक के निर्देश में एवं सीएफओ डॉ आर के पाण्डेय ने जनपद के सभी 05 तहसील क्षेत्रान्तर्गत 11 थाना स्तरों पर अग्निशमन वाहन मय आवश्यक उपकरणों स्टाफ सहित तैनात किये गये है। तहसील बिजनौर स्तर पर अग्निशमन द्वितीय अधिकारी शीशपाल सिंह, तहसील नगीना धामपुर स्तर पर अग्निशमन द्वितीय अधिकारी दीपक कुमार, तहसील चोंदपुर स्तर पर अग्निशमन द्वितीय अधिकारी सुभाषचन्द्र एवं तहसील नजीबाबाद स्तर पर प्रभारी अग्निशमन केन्द्र नजीबाबाद कनही सिंह द्वारा अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत होली पर्व को लेकर सत्त निगरानी की जा रही है। सभी प्रभारियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत होलिका स्थलों को लगातार चेक किया जा रहा है। किसी भी अप्रिय घटना की सूचना पर त्वरित कार्यवाही हेतु अग्निशमन विभाग अलर्ट मोड पर रखा गया है। अग्निशमन विभाग द्वारा जन-जागरूकता अभियान के दौरान आम जनमानस को होली के दौरान घटने वाली घटनाओं के प्रति जागरूक किया जा रहा है कि होलिका दहन मुख्य बाजार, भीड-भाड वालें स्थानों पर सावधानी का विशेष ध्यान रखा जायें। होली पर्व के अवसर पर उत्सव के दौरान सूती और शरीर से चिपके हुए कपडें ही पहनें।