असलतपुरा में रोजा इफ्तारी कार्यक्रम का हुआ आयोजन, रवि चौधरी ने दिया आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश

मुरादाबाद। पवित्र रमज़ान माह के अवसर पर असलतपुरा स्थित भाई शहजाद कुरैशी के निवास पर भव्य रोजा इफ्तारी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष एवं मंत्री प्रतिनिधि 27 विधानसभा ग्रामीण रवि चौधरी शामिल हुए।

रवि चौधरी ने कार्यक्रम में पहुँचकर सभी रोजेदार भाइयों के साथ रोजा इफ्तार किया तथा उपस्थित लोगों को रमज़ान की मुबारकबाद दी। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि रमज़ान का पवित्र महीना त्याग, तपस्या, भाईचारे और इंसानियत की सेवा का संदेश देता है। ऐसे धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम समाज में आपसी प्रेम, सौहार्द और एकता को मजबूत करने का कार्य करते हैं।
उन्होंने कहा कि हमारे देश की गंगा-जमुना तहजीब आपसी भाईचारे और सद्भाव की प्रतीक है और इसी भावना को आगे बढ़ाने के लिए इस प्रकार के कार्यक्रम बेहद महत्वपूर्ण होते हैं। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों से संवाद करते हुए रवि चौधरी ने सभी से समाज में शांति, सद्भाव और आपसी भाईचारे को बनाए रखने की अपील की।
इस अवसर पर मुख्य रूप से आशु सिक्का (जिला उपाध्यक्ष), दानिश कुरैशी (महानगर अध्यक्ष), गौरव कुमार (जिला प्रमुख महासचिव), शहजाद कुरैशी,कुक्कू चौधरी, मोहित ठाकुर (कार्यालय प्रभारी/सहायक), मुजाहिद हसन, शानू,सलमान, उसाम ,वारिश,कम्मू,अतुल सोनी सहित सैकड़ों की संख्या में क्षेत्र के गणमान्य लोग, पार्टी कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने मिलकर देश और प्रदेश की तरक्की, समाज में शांति और भाईचारे की कामना की तथा एक-दूसरे को रमज़ान की मुबारकबाद दी।