डीएम अनुनय झा ने सुनीं 15 शिकायतें, समयबद्ध निस्तारण के दिए कड़े निर्देश

कलेक्ट्रेट हरदोई में जनसुनवाई:

डीएम अनुनय झा ने सुनीं 15 शिकायतें, समयबद्ध निस्तारण के दिए कड़े निर्देश

#Hardoi

कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित जनसुनवाई के दौरान जिलाधिकारी अनुनय झा ने आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुना। जनसुनवाई में कुल 15 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनके त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को स्पष्ट और कड़े निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी ने दो टूक कहा कि किसी भी शिकायत को हल्के में न लिया जाए। प्रत्येक प्रकरण का समयबद्ध,पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि फरियादियों को अनावश्यक चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि शिकायतों के निस्तारण की प्रगति की नियमित मॉनिटरिंग की जाए।

जनसुनवाई के दौरान कुछ मामलों का समाधान जिलाधिकारी ने मौके पर ही कर दिया, जिससे फरियादियों को तत्काल राहत मिली।

इस अवसर पर प्रियंका सिंह (अपर जिलाधिकारी वि./रा.) एवं प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी (अपर जिलाधिकारी न्यायिक) सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

#DMHardoi #HardoiPolice