गन्ने से भरे ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, 25 दिन पहले हुई थी शादी

हरदोई के पिहानी थाना क्षेत्र में दर्दनाक हादसा

गन्ने से भरे ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, 25 दिन पहले हुई थी शादी

📍 पिहानी, हरदोई

जनपद के पिहानी थाना क्षेत्र में पिहानी?शाहाबाद तिराहे पर एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। गन्ने से लदे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक की पहचान करीमनगर निवासी रोहित कुशवाहा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रोहित अपने ताऊ राजेंद्र की मिठाई की दुकान पर जा रहा था, तभी हरियावां चीनी मिल की ओर जा रहे गन्ने से भरे ट्रक ने उसे रौंद दिया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

घटना की सूचना मिलते ही पिहानी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ट्रक और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

💔 25 दिन पहले बजी थी शहनाई, आज घर में पसरा मातम

सबसे हृदयविदारक पहलू यह है कि रोहित कुशवाहा की शादी महज 25 दिन पहले ही हुई थी। होली की खुशियां मनाने की तैयारी कर रहा परिवार अब गहरे शोक में डूब गया है। नई नवेली दुल्हन के हाथों की मेंहदी का रंग भी फीका नहीं पड़ा था कि जिंदगी का रंग ही छिन गया।

⚠ ओवरलोडिंग पर फिर उठे सवाल

इस हादसे के बाद एक बार फिर ओवरलोड गन्ने से भरे ट्रक और ट्रैक्टर-ट्रॉली की आवाजाही पर सवाल खड़े हो गए हैं। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि गन्ना सीजन में सड़कों पर ओवरलोड वाहनों की भरमार रहती है, जिससे आए दिन हादसे होते हैं, लेकिन व्यवस्था केवल कागजों तक सीमित रह जाती है।

क्या ओवरलोड वाहनों पर प्रभावी कार्रवाई हो रही है?

क्या चीनी मिलों तक जाने वाले मार्गों पर पर्याप्त निगरानी है?

आखिर कब थमेगा यह मौत का सिलसिला?

#HardoiPolice #DMHardoi #YogiAdityanath