हरदोई में सख्त तेवर: अशोक कुमार मीणा की जनसुनवाई में लापरवाही पर कड़ा संदेश

हरदोई में सख्त तेवर: अशोक कुमार मीणा की जनसुनवाई में लापरवाही पर कड़ा संदेश

#हरदोई

.

जनपद में 05 मार्च 2026 को पुलिस कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई सिर्फ औपचारिकता नहीं रही,बल्कि जवाबदेही तय करने का मंच बन गई। पुलिस अधीक्षक हरदोई अशोक कुमार मीणा ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं और साफ शब्दों में संकेत दे दिया कि अब ढिलाई और टालमटोल नहीं चलेगी।

?शिकायत आई है तो समाधान भी होगा?

विभिन्न थाना क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने जमीन विवाद,मारपीट, उत्पीड़न और लंबित विवेचनाओं से जुड़ी शिकायतें सीधे एसपी के सामने रखीं। कई मामलों में देरी और लापरवाही पर नाराज़गी जताते हुए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए कि हर प्रकरण का समयबद्ध और गुणवत्ता के साथ निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

लापरवाही पर होगी कार्रवाई

एसपी ने दो टूक कहा - ?जनता दर-दर भटके, यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई हो और पीड़ित को न्याय मिले।?

हरदोई पुलिस कार्यालय से निकला यह संदेश साफ है ? शिकायतों पर कार्रवाई होगी, और काम में कोताही करने वालों की जवाबदेही भी तय होगी।

#DMHardoi #HardoiPolice #हरदोई #YogiAdityanath