हरदोई की सड़कों पर मुस्तैद रही पुलिस

सड़कों पर मुस्तैद रही पुलिस

हरदोई की रंगीन होली पर रहा सुरक्षा का सख्त पहरा

शहरवासियों ने जमकर खेली होली

#Hardoi

.

रंगों का पर्व होली शांतिपूर्वक मने, इसके लिए हरदोई पुलिस ने इस बार सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए। तीन दिन तक पुलिस जवान सड़कों और चौराहों पर मुस्तैदी से डटे रहे। वहीं पुलिस पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार "मीणा" पल-पल की जानकारी लेते हुए शहर के अलग-अलग इलाकों का दौरा करते रहे। उन्होंने सिनेमा चौराहा सहित शहर के प्रमुख चौराहों पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। लगातार 72 घंटे तक पुलिस की मुस्तैदी के बीच रंगों का पर्व होली शांतिपूर्ण तरीके से मना। त्योहारों के दौरान यदि सड़कों और चौराहों पर पुलिस जवानों के साथ #पुलिस_कप्तान भी खुद मैदान में उतर जाएं तो इससे पूरे पुलिस बल का मनोबल काफी बढ़ जाता है।

ड्रिंक एंड ड्राइव के खिलाफ रही पुलिस की सख्तीः

इस वर्ष तिथियों के अंतर के कारण होली का पर्व तीन दिन तक रहा, जो पुलिस के लिए एक बड़ी चुनौती थी। इसके बावजूद पुलिस जवानों ने दिन-रात एक कर अपनी ड्यूटी पूरी जिम्मेदारी और सतर्कता से निभाई। शहर के प्रमुख चौराहों, मार्गों और संवेदनशील इलाकों में जगह-जगह पुलिस बल तैनात रहा । सुबह से ही ड्रिंक एंड ड्राइव के खिलाफ सघन अभियान चलाया गया। लगातार चेकिंग के कारण पूरे शहर में कहीं भी अप्रिय माहौल देखने को नहीं मिला।

पुलिस पेट्रोलिंग

त्योहार के रंग में कोई भंग न पड़े, लगातार पुलिस पेट्रोलिंग के जरिए पूरे शहर पर कड़ी नजर रखी गई। हर गतिविधि पर नजर रखने के लिए कंट्रोल रूम से भी पल-पल की जानकारी ली जाती रही। #हरदोई_पुलिस की इस मुस्तैदी और सख्त सुरक्षा व्यवस्था के कारण शहर में होली का त्योहार पूरे उत्साह, रंग और उमंग के साथ शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।

शहरवासियों सहित ग्रामीणों ने भी पुलिस के प्रयासों की सराहना करते हुए जिम्मेदारी के साथ त्योहार मनाया।

#HappyHoli #DMHardoi #hardoi #YogiAdityanath #HardoiPolice