16.42 करोड़ का जीएसटी घोटाला और 50 हजार में आज़ादी — क्या सिस्टम ने खुद अपने हाथ बांध लिए?

16.42 करोड़ का जीएसटी घोटाला और 50 हजार में आज़ादी ? क्या सिस्टम ने खुद अपने हाथ बांध लिए?

#हरदोई
.
जनपद में सामने आया 16.42 करोड़ रुपये का जीएसटी फर्जीवाड़ा अब केवल एक आर्थिक अपराध नहीं, बल्कि व्यवस्था पर गंभीर सवाल बन चुका है। आयुर्वेद फैक्ट्री के नाम पर करोड़ों रुपये की कथित टैक्स चोरी करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद जब *हरदोई पुलिस* ने सख्त कार्रवाई की उम्मीद में कोर्ट से पुलिस रिमांड मांगी, तो हर किसी को लगा कि सच की परतें खुलेंगी और पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश होगा। लेकिन जो हुआ, उसने पूरे मामले की दिशा ही बदल दी। जिला न्यायालय हरदोई ने पुलिस की रिमांड याचिका को खारिज करते हुए तीनों आरोपियों को मात्र 50-50 हजार रुपये के निजी मुचलके पर रिहा करने का आदेश दे दिया। यह फैसला अब आम लोगों के बीच तीखी बहस का विषय बन गया है।

*सवाल जो जनता पूछ रही है:*

क्या 16.42 करोड़ का घोटाला केवल 50 हजार रुपये में संतुलित हो सकता है?

क्या बिना पुलिस रिमांड के इतने बड़े नेटवर्क की सच्चाई सामने आ पाएगी?

क्या यह फैसला जांच एजेंसियों के हाथ कमजोर करने वाला नहीं है?

#PresidentOfIndia