लुधियाना स्टेशन पर ‘फूडवेन’ सेवा का शुभारंभ, यात्रियों को मिलेगा किफायती भोजन;: सीनियर डीसीएम परमदीप सिंह सैनी.....

लुधियाना स्टेशन पर 'फूडवेन' सेवा का शुभारंभ, यात्रियों को मिलेगा किफायती भोजन

उत्तर रेलवे फिरोजपुर मंडल के लुधियाना रेलवे स्टेशन पर 'फूडवेन'सेवा का शुभारंभ किया गया। यह सुविधा स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में नॉन फेयर रेवेन्यू के अंतर्गत अनारक्षित टिकट कार्यालय के समीप प्रारंभ की गई है। इस पहल का उद्देश्य यात्रियों को स्टेशन परिसर में ही स्वच्छ, गुणवत्तापूर्ण एवं किफायती दरों पर भोजन उपलब्ध कराना है। फूडवेन के माध्यम से यात्रियों को नाश्ता, दोपहर एवं रात्रि का भोजन, फास्ट फूड, जूस, सूप तथा पैकेज्ड खाद्य सामग्री उचित मूल्य पर उपलब्ध कराई जा रही है।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक परमदीप सिंह सैनी ने बताया कि इस सुविधा से विशेष रूप से लंबी दूरी एवं प्रतीक्षारत यात्रियों को सुविधा मिलेगी। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए भविष्य में इस प्रकार की सेवाओं का विस्तार अन्य रेलवे स्टेशनों पर भी किए जायेंगे। इस पहल का उद्देश्य यात्रियों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के साथ-साथ नॉन फेयर रेवेन्यू आय के स्रोतों को भी मजबूती प्रदान करना है।