लुधियाना रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म टिकट की बिक्री बंद, अधिक सामान ले जाने पर भी रोक; क्यों लिया गया ये फैसला! सीनियर डीसीएम परमदीप सिंह सैनी,,,,

लुधियाना रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म टिकट की बिक्री बंद, अधिक सामान ले जाने पर भी रोक; क्यों लिया गया ये फैसला।

लुधियाना रेलवे स्टेशन पर होली के चलते बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए प्लेटफॉर्म टिकटों की बिक्री 27 फेबरी से 03 मार्च तक बंद रहेगी। यात्रियों से अनुरोध है कि वे अपने संबंधियों को स्टेशन के बाहर ही छोड़ें। दिल्ली में हुए हादसे के बाद रेलवे सुरक्षा को लेकर सतर्क है। ट्रेन में अधिक वजन वाले सामान ले जाने पर भी प्रतिबंध है।

लुधियाना। फिरोजपुर रेल मंडल के सीनियर डीसीएम परमदीप सिंह सैनी ने बताया कि होली पर्व के मद्देनजर लुधियाना और ढंढारी कलां रेलवे स्टेशन पर ज्यादा भीड़ के होने की संभावना को देखते हुए तत्काल प्रभाव से प्लेटफार्म टिकट की बिक्री बंद कर दी है। प्लेटफार्म टिकट की बिक्री 27 फेबरी से 03 मार्च तक बंद रहेगी।

रेलवे ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि अपने संगे संबंधियों को स्टेशन छोड़ने आते समय उन्हें स्टेशन के बाहर तक ही छोड़ें, जिससे स्टेशन पर अनावश्यक भीड़ की स्थिति ना उत्पन्न हो।