लुधियाना रेलवे स्टेशन पर ‘रेल वन ऐप’ से टिकट खरीदने को लेकर यात्रियों को किया गया जागरूक, सीनियर डीसीएम परमदीप सिंह सैनी.......

फिरोज़पुर मंडल के स्टेशन पर रेल यात्रियों की सुविधा एवं डिजिटल टिकटिंग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से लुधियाना रेलवे स्टेशन पर"रेल वन ऐप"के माध्यम से टिकट खरीदने को लेकर विशेष जागरूकता अभियान चलाया रहा है। यह अभियान मंडल रेल प्रबंधक संजीव कुमार के मार्गदर्शन तथा वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक परमदीप सिंह सैनी के दिशा-निर्देशों में आयोजित किया जा रहा है। अभियान के दौरान आज स्टेशन परिसर में बैनर एवं स्टैंडी लगाकर यात्रियों को"रेल वन ऐप"के लाभों से अवगत कराया गया। मौके पर लगभग 200 यात्रियों के मोबाइल फोन में"रेल वन ऐप"इंस्टॉल कराया गया। यात्रियों को बताया गया कि इस ऐप के माध्यम से टिकट खरीदने पर 3 प्रतिशत बोनस मिलता है, टिकट काउंटर पर लंबी कतार से छुटकारा मिलता है, सभी लेन-देन पूर्णतः ऑनलाइन होते हैं और खुले पैसों की कोई समस्या नहीं रहती। रेलवन ऐप के प्रचार?प्रसार हेतु यात्रियों की जागरूकता के लिए लुधियाना स्टेशन पर पार्किंग क्षेत्र एवं कैटरिंग ट्रॉली पर भी बैनर / स्टिकर प्रदर्शित किए गए हैं।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक परमदीप सिंह सैनी ने यात्रियों से अपील की कि वे"रेल वन ऐप"का अधिक से अधिक उपयोग कर सुविधाजनक, पारदर्शी एवं सुरक्षित रेलयात्रा सुनिश्चित करें।