लुधियाना रेलवे स्टेशन पर “फोर्ट्रेस चेक” के तहत विशेष टिकट जांच अभियान;: सीनियर डीसीएम परमदीप सिंह सैनी....,,,,...

लुधियाना रेलवे स्टेशन पर 'फोर्ट्रेस चेक'के तहत विशेष टिकट जांच अभियान।

बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों पर रोक लगाने के उद्देश्य से उत्तर रेलवे के फिरोजपुर मंडल द्वारा 25 फरवरी को लुधियाना रेलवे स्टेशन पर एक विशेष टिकट जांच अभियान 'फोर्ट्रेस चेक'चलाया गया। इस विशेष अभियान के दौरान कुल 829 बिना टिकट यात्रियों को पकड़ा गया, जिनसे ₹3,87,940/- का राजस्व वसूला गया। यह अभियान सुबह 9.00 बजे से शाम 17.00 बजे तक लगातार चलाया गया, जिसमें लगभग 20 टिकट जांच स्टाफ एवं आरपीएफ के जवान शामिल रहे।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक परमदीप सिंह सैनी ने यात्रियों से अपील की है कि वे वैध टिकट लेकर ही यात्रा करें। यात्रियों की सुविधा एवं राजस्व सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए भविष्य में भी इस प्रकार के विशेष टिकट जांच अभियान जारी रहेंगे।