पश्चिम रेलवे बांद्रा टर्मिनस एवं पालिताना के बीच चलाएगी सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन

पश्चिम रेलवे बांद्रा टर्मिनस एवं पालिताना के बीच चलाएगी सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन

यात्रियों की सुविधा तथा फागुन फेरी के त्योहार के दौरान यात्रा की अतिरिक्त मांग को पूरा करने के उद्देश्य से पश्चिम रेलवे द्वारा बांद्रा टर्मिनस एवं पालिताना स्टेशनों के बीच विशेष किराए पर सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी।

पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी विनीत अभिषेक ने दी जानकारी।

1. ट्रेन संख्या 09013/09014 बांद्रा टर्मिनस ? पालिताना सुपरफास्ट स्पेशल (02 फेरे)

ट्रेन संख्या 09013 बांद्रा टर्मिनस ? पालिताना सुपरफास्ट स्पेशल शनिवार, 28 फरवरी, 2026 को बांद्रा टर्मिनस से 11:00 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 00:50 बजे पालिताना पहुँचेगी। इसी प्रकार, ट्रेन संख्या 09014 पालिताना ? बांद्रा टर्मिनस सुपरफास्ट स्पेशल रविवार, 01 मार्च, 2026 को पालिताना से 15:00 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 05:00 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुँचेगी।

यह ट्रेन दोनों दिशाओं में बोरीवली, वापी, सूरत, वडोदरा, अहमदाबाद, बोटाद, धोला, सोनगढ़ तथा सिहोर गुजरात स्टेशनों पर रुकेगी।

इस ट्रेन में एसी 2-टियर, एसी 3-टियर, स्लीपर क्लास तथा जनरल सेकेंड क्लास के कोच होंगे।

ट्रेन संख्या 09013 एवं 09014 की बुकिंग 25.02.2026* से सभी पीआरएस काउंटरों तथा आईआरसीटीसी वेबसाइट पर शुरू होगी।