25 फरवरी की अहमदाबाद–गोरखपुर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग से चलेगी

25 फरवरी की अहमदाबाद गोरखपुर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग से चलेगी

उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल के ब्लॉक हट बी व्यास नगर काशी रेलखंड पर ऑटोमेटिक सिग्नलिंग कार्य के कारण गाड़ी संख्या 19489 अहमदाबाद गोरखपुर एक्सप्रेस 25 फरवरी 2026 को परिवर्तित मार्ग से चलेगी।

यह गाड़ी अपने निर्धारित मार्ग प्रयागराज छिवकी जिवनाथपुर वाराणसी वाराणसी सिटी के स्थान पर परिवर्तित मार्ग वाया प्रयागराज छिवकी प्रयागराज जंक्शन बनारस वाराणसी सिटी के रास्ते से संचालित की जाएगी।

मार्ग परिवर्तन के दौरान यह गाड़ी वाराणसी जंक्शन पर ठहराव पर नहीं करेगी।