होली के अवसर पर यात्रियों की सुविधा हेतु 03 जोडी स्पेशल रेलसेवाओं की संचालन अवधि में विस्तार

होली के अवसर पर यात्रियों की सुविधा हेतु 03 जोडी स्पेशल रेलसेवाओं की संचालन अवधि में विस्तार

होली के अवसर पर रेलवे द्वारा अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु 03 जोडी स्पेशल रेलसेवाओं की संचालन अवधि में विस्तार किया जा रहा है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जन सम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार निम्न स्पेशल रेलसेवाओं की संचालन अवधि में विस्तार किया जा रहा है।

1. गाडी संख्या 09633/09634, रेवाडी-रींगस-रेवाडी स्पेशल रेलसेवा की संचालन अवधि में रेवाडी से दिनांक 01,07,08,14,15,21,22,28,29,30 मार्च 2026 को (10 ट्रिप) एवं रींगस से दिनांक 02,08,09,15,16,22,23,29,30,31 मार्च 2026 को (10 ट्रिप) का विस्तार किया जा रहा है।

2. गाडी संख्या 09637/09638, रेवाडी-रींगस-रेवाडी स्पेशल रेलसेवा की संचालन अवधि में रेवाडी से दिनांक 01,07,08,14,15,21,22,28,29,31 मार्च 2026 को (10 ट्रिप) एवं रींगस से दिनांक 01,07,08,14,15,21,22,28,29,31 मार्च 2026 को (10 ट्रिप) का विस्तार किया जा रहा है।

3. गाडी संख्या 09733/09734, जयपुर-भिवानी-जयपुर प्रतिदिन स्पेशल रेलसेवा की संचालन अवधि में जयपुर से दिनांक 01.03.26 से 31.03.26 तक (31 ट्रिप) एवं भिवानी से दिनांक 01.03.26 से 31.03.26 तक (31 ट्रिप) का विस्तार किया जा रहा है।