विश्वकर्मा औद्योगिक एसोसिएशन चुनाव में प्रोग्रेसिव ग्रुप को पूर्ण बहुमत 19 में से 15 प्रतिनिधियों की जीत में प्रदीप खेतान की अहम भूमिका

विश्वकर्मा औद्योगिक एसोसिएशन चुनाव में प्रोग्रेसिव ग्रुप को पूर्ण बहुमत

19 में से 15 प्रतिनिधियों की जीत में प्रदीप खेतान की अहम भूमिका

जयपुर:

विश्वकर्मा औद्योगिक एसोसिएशन के 21 फरवरी को सम्पन्न हुए चुनावों में प्रोग्रेसिव ग्रुप ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए 19 प्रतिनिधियों में से 15 प्रतिनिधियों को विजय दिलाकर पूर्ण बहुमत प्राप्त किया। यह परिणाम संगठन में ग्रुप की मजबूत पकड़ और व्यापक समर्थन को दर्शाता है।

इस उल्लेखनीय सफलता मे प्रदीप खेतान की रणनीतिक सोच, संगठनात्मक क्षमता और समर्पित नेतृत्व की महत्वपूर्ण भूमिका रही। चुनाव अभियान के दौरान उन्होंने योजनाबद्ध रणनीति, प्रभावी समन्वय तथा सशक्त प्रचार-प्रसार के माध्यम से पूरे पैनल को एकजुट रखते हुए सकारात्मक माहौल तैयार किया।

चुनावी प्रबंधन, संवाद कौशल और जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं के साथ निरंतर संपर्क ने इस जीत को सुनिश्चित करने में अहम योगदान दिया। उनकी दूरदर्शिता और स्पष्ट विज़न के चलते प्रोग्रेसिव ग्रुप ने यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की।