पुलिस अधीक्षक ने उत्कृष्ट कार्य करने पर अमरिया थानाध्यक्ष को सम्मानित किया।

जनशिकायत निस्तारण में पीलीभीत पुलिस ने प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया जोकि थाना अमरिया का उत्कृष्ट योगदान रहा।पुलिस अधीक्षक द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने पर अमरिया एव आईजीआरएस प्रभारी को टीम सहित प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।जनपद पीलीभीत पुलिस द्वारा जनशिकायतों के गुणवत्तापूर्ण, त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण की दिशा में किए जा रहे निरंतर प्रयासों के क्रम में संपूर्ण प्रदेश में पुलिस कार्यालय/आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त जनशिकायतों के निस्तारण की माह जनवरी की मासिक रैंकिंग में जनपद पीलीभीत को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। इसी क्रम में पुलिस कार्यालय/आईजीआरएस एवं सीएम हेल्पलाइन पर प्राप्त प्रार्थना पत्रों के समयबद्ध एवं संतोषजनक निस्तारण में उल्लेखनीय योगदान देने पर थाना अमरिया के थाना अध्यक्ष श्री अमित सिंह एवं आईजीआरएस प्रभारी श्री दीपक कुमार को टीम सहित श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय पीलीभीत श्री सुकीर्ति माधव द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।