पीलीभीत में तेज रफ्तार मोटर साइकिल नीलगाय से टकराई,मोटरसाइकिल चालक की हुई मौत,जबकि मोटरसाइकिल पर सवार दो अन्य घायल।

राजेश गुप्ता
लोकेशन, थाना जहानाबाद/ पीलीभीत
मो 97196 72920

पीलीभीत में तेज रफ्तार मोटर साइकिल नीलगाय से टकराई,मोटरसाइकिल चालक की हुई मौत,जबकि मोटरसाइकिल पर सवार दो अन्य घायल।

पीलीभीत जनपद की कोतवाली जहानाबाद क्षेत्र के लालपुर चौराहा और सियावाडी पट्टी नजदीक पेट्रोल पंप के समीप एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल हाईवे पर नीलगाय से टकरा गई जिसमें मोटरसाइकिल पर सवार अली शेर खान पुत्र कल्लू खान उम्र 68 वर्ष निवासी ग्राम गौनेरी बदी की मौके पर ही मृत्यु हो गई।,वही मोटरसाइकिल पर सवार अली शेर खान का पुत्र आमान और जहानाबाद के मोहल्ला पसियापुर निवासी मुर्शिद अली पुत्र खुर्शीद अली उम्र 65 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। राहगीरों के द्वारा दी गई सूचना पर स्वास्थ्य विभाग की डायल 108 की गाड़ी मौके पर पहुंची और घायलों को लेकर जिला अस्पताल पीलीभीत पहुंची जहां से दोनों घायलों की हालत गंभीर होने पर बरेली रेफर कर दिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अली शेर खान अपने पुत्र आमान और जहानाबाद निवासी मुर्शिद अली के साथ पीलीभीत की ओर देवहा नदी के पास अपने प्लाट पर आ रहे थे,कि रास्ते में लालपुर चौराहा और सियाबाडी पट्टी के बीच स्थित पेट्रोल पंप के पास नीलगाय से टकरा गए। जिसमें अली शेर खान की मौके पर ही मृत्यु हो गई है और दोनों घायलों का इलाज बरेली के नीचे अस्पताल में किया जा रहा है जहां उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।