पीलीभीत में रेलवे में नौकरी लगवाने के नाम पर 8 करोड रुपए की ठगी करने वाला मास्टरमाइंड ठग को अमरिया पुलिस ने किया गिरफ्तार। ठग शिव शंकर मिश्रा पुत्र केशव मिश्रा निवासी 206 शिवम एनक्लेव रूद्राक्

राजेश गुप्ता
लोकेशन पीलीभीत
मो 9719672920


रेलवे में नौकरी लगवाने के नाम पर 8 करोड रुपए की ठगी करने वाला मास्टरमाइंड ठग को अमरिया पुलिस ने किया गिरफ्तार।

ठग शिव शंकर मिश्रा पुत्र केशव मिश्रा निवासी 206 शिवम एनक्लेव रूद्राक्ष रेजिडेंसी के सामने कोसामंडी अकलेश्वर थाना ए के जीआईडीसी जनपद भरूच गुजरात राज्य का रहने वाला ठग के द्वारा बेरोजगारों से नौकरी दिलाने के नाम पर पीलीभीत के सरकारी विभाग में नौकरी करने वाले कमलेश कुमार, मोहसिन के अलावा शोएब,रामा यादव, रेखा मिश्रा धनंजय मिश्रा, ठगों से मिलकर ठगी की जाती थी।

गिरफ्तार ठग शिव शंकर अपनी पुत्री आयुषी मिश्रा पुत्र धनंजय मिश्रा व पत्नी रेखा मिश्रा के बैंक खातों में बेरोजगारों से ठगी की गए धनराशि को जमा करवाता था।

कूटरचित दस्तावेज तैयार कर अलग-अलग बैंकों में खाता खुलवाकर ठगी की गई धनराशि का आदान-प्रदान करता था गिरफ्तार आरोपी ठग शिव शंकर मिश्रा।

पीलीभीत पुलिस के द्वारा कार्रवाई के दौरान अब तक ₹200000 बरामद किए गए व आरोपी के कुल 14 बैंक खातों में रूपयों को होल्ड कराया गया है।

पूरे मामले में पुलिस लाइन में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सहायक पुलिस अधीक्षक/सीओ सदर नताशा गोयल के द्वारा मामला का खुलासा किया गया है।

पुलिस अधीक्षक/ अपर पुलिस अधीक्षक के दिशा निर्देशन में चलाए गए इस अभियान के अंतर्गत कई ठगों को गिरफ्तार कर जेल भेजने में आईपीएस सहायक पुलिस अधीक्षक/ सीओ सदर नताशा गोयल के अलावा थाना प्रभारी अमरिया अमित सिंह,उप निरीक्षक राजेश कुमार, कांस्टेबल आकाश मान, जॉनी यादव की भूमिका रही।