यूपी बोर्ड की परीक्षाएं कल से हो रही शुरू डीएम एसपी ने किया निरीक्षण।

पीलीभीत। कल से प्रारम्भ हो रही उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की परीक्षाओं को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं नकलविहीन सम्पन्न कराए जाने के दृष्टिगत श्रीमान जिलाधिकारी महोदय एवं श्रीमान पुलिस अधीक्षक द्वारा ड्रमण्ड राजकीय इंटर कॉलेज एवं सनातन धर्म बाँके बिहारी रामा इण्टर कॉलेज में स्थापित किए गए कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया गया। जनपद में कुल 69 परीक्षा केन्द्रों पर लगभग 43,000 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित होंगे, जिनकी निगरानी सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से कंट्रोल रूम से की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों द्वारा परीक्षाओं को पूर्ण पारदर्शिता एवं सुचिता के साथ सम्पन्न कराने, परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं को सुदृढ़ रखने तथा किसी भी प्रकार की गड़बड़ी, अफवाह अथवा सूचना पर त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित करने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।