पंचमुखी हनुमान मंदिर पनकी में दर्शन कर नारामऊ मंडल प्रभारी ने मनाई शादी की 18 वीं सालगिरह

महेश प्रताप सिंह ब्यूरो चीफ

कानपुर।महानगर कानपुर के पनकी में स्थित श्री पंचमुखी हनुमान मंदिर मे भारतीय जनता पार्टी के कल्याणपुर के नारामऊ मंडल प्रभारी चंद्रमणि चौबे व धर्मपत्नी रीना चौबे ने विधि विधान से दर्शन पूजन कर अपनी शादी की 18वीं सालगिरह मनाई इस अवसर पर मंदिर के महंत महामंडलेश्वर कृष्णदास से आशीर्वाद लेकर पंचमुखी हनुमान जी से परिवार की सुख समृद्धि, स्वास्थ्य व दीर्घायु की कामना की दर्शन के बाद मंदिर परिसर मेंअसहाय लोगों को मिष्ठान वितरण किया राम स्वीट हाउस के संचालक व पिछड़ा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष सुशील राजपूत ने दंपति को शादी की सालगिरह की वर्षगांठ की बधाई दी।