Kanpur-बाईकों की सीधी भिड़ंत मे दो युवक गम्भीर घायल......

कानपुर- बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत: मे दोनो युवक घायल.......

-राहगीर घायलों को लेकर CHC पहुंचे, जहां से जिला अस्पताल रेफर.......

कानपुर- घाटमपुर के पतारा कस्बे में बुधवार सुबह दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में युवक समेत तीन लोग घायल हो गए। हादसा तिलसड़ा रोड पर बंबा के पास उस समय हुआ, जब दोनों बाइक सवार आमने-सामने आ गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को निजी वाहन से पतारा सीएचसी पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में कानपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
जानकारी के मुताबिक, धरमंगधपुर निवासी 45 वर्षीय दिनेश अपने गांव के 27 वर्षीय सागर सिंह के साथ निजी काम से पतारा आए थे। काम निपटाकर लौटते समय उनकी बाइक की भिड़ंत सामने से आ रही बाइक से हो गई। दूसरी बाइक पर सवार खागनीपुर गांव निवासी 18 वर्षीय मोहित भी हादसे में घायल हो गया। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए और दोनों बाइकों को हटवा दिया। घटना की खबर मिलते ही पतारा सीएचसी में ग्रामीणों और परिजनों की भीड़ लग गई। भीड़ बढ़ती देख पुलिस ने परिजनों को छोड़ अन्य लोगों को दूर किया, ताकि डॉक्टर घायलों का उपचार कर सकें। सूचना पर पहुंची पतारा चौकी पुलिस मामले की जांच में जुटी है। घाटमपुर इंस्पेक्टर दिनेश सिंह बिष्ट ने बताया कि सूचना प्राप्त हुई है, तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।