Kanpur-कठिन मेहनत और निरंतर अभ्यास ही बोर्ड परीक्षाओं में सफलता का मूलमंत्र.....…

Kanpur-कठिन मेहनत और निरंतर अभ्यास ही बोर्ड परीक्षाओं में सफलता का मूलमंत्र.....?

-साढ़ स्थित आर के मेमोरियल स्कूल में गुडलक पार्टी तथा विदाई समारोह में वक्ताओं ने बच्चों को दी महत्वपूर्ण जानकारी.......

साढ़ स्थित आर के मेमोरियल स्कूल में मंगलवार को भव्य सुंदरकांड पाठ के साथ हवन पूजन का कार्यक्रम आयोजित कर आगामी परीक्षाओं में सम्मिलित होने वाले छात्र छात्राओं को विषय विशेषज्ञ शिक्षकों द्वारा महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए अच्छे अंक अर्जित करने के तौर तरीकों पर विस्तृत चर्चा कर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गई कार्यक्रम में छात्र छात्राओं सहित सैकड़ों की संख्या में अभिभावक मौजूद रहे।
भव्य संगीतमय सुंदरकांड की शुरुआत प्रधानाचार्य हरीश श्रीवास्तव द्वारा पूजा अर्चना के साथ शुरू की गई तत्पश्चात हवन कार्यक्रम में हाईस्कूल तथा इंटरमीडिएट के छात्र छात्राएं शरीक हुए और हवन में आहुतियां दी।कार्यक्रम की समाप्ति पर व्यापस्थापक विजय पाठक द्वारा छात्र छात्राओं को परीक्षा में बरती जाने वाली सावधानियों के साथ अच्छे अंक अर्जित करने की महत्वपूर्ण जानकारियां दी।तत्पश्चात बच्चों को संस्थापिका श्रीमती शकुंतला श्रीवास्तव तथा अध्यक्ष विजय श्रीवास्तव द्वारा उपहार भेंट कर उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई कार्यक्रम के दौरान अरिमर्दन सिंह अभिषेक सिंह अजय कुमार श्रीप्रकाश यादव हरिमोहन सिंह रामबाबू कुशवाहा नितिन सिंह गीता चौरसिया नैन्सी खुशबू गोल्डी अनन्या त्रिपाठी श्रीमती सोनू यादव प्राची सिंह आकृति अवस्थी वर्तिका श्रीवास्तव सहित अभिभावक उमेश यादव धर्मेंद्र शुक्ला रामशंकर शर्मा अनूप मिश्रा सुरेश अवस्थी सहित काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।