ज्वालेश्वर महादेव को भारतीय मूल के जर्मनी भक्त दम्पति ने चढ़ाया चांदी का मुकुट,

जवाली पाली-- ज्वालेश्वर महादेव मंदिर में आज महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर लता बेन पत्नी अभिषेक जी वालेसा जैन ( जवाली बेटी जवाई) हाल जर्मनी द्वारा ज्वालेश्वर महाकाल मंदिर में एक किलो 670 ग्राम वजनी चांदी का देखने में अत्यंत ही सुन्दर मुकुट अर्पित किया गया.....साथ ही लता बेन के माता पिता पुष्पा बेन पत्नी प्रवीण कुमार बाफना द्वारा चांदी का छत्र भेंट किया गया....ज्वालेश्वर महाकाल मंदिर शिव समिति के इस मौके पर सभी की उपस्थिति में भामाशाह ने छत्र और मुकुट शिव समिति को सुपर्द किया गया जिसमें पूनम सिंह राजपुरोहित देवेन्द्र सोनी ,उत्तम चंद गांधी (समाज सेवी) नरेश सिंह राजपुरोहित मंदिर पुजारी महेंद्र रावल कैलाश प्रजापत गणपत रावल लक्ष्मण गर्ग, पारस सेन , अशोक गोस्वामी, चेन सिंह धारियां , चेलाराम माली, खिमवन , नरेन्द्र कुमार, घीसूसिंह राजपुरोहित , राकेश राठौड़ वं उपस्थित महाकाल भक्तों द्वारा भामाशाह परिवारों का ढोल नगांडो के साथ स्वागत अभिनन्दन किया गया तथा महादेव मंदिर में पूजा अर्चना की..