विद्यावाड़ी महाविद्यालय की बीकॉम छात्रा ग्रेसी सोनी को राज्यपाल ने स्वर्ण पदक से किया सम्मानित

जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय जोधपुर में जवाली पाली- जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित दीक्षांत समारोह में लीलादेवी पारसमल संचेती कन्या महाविद्यालय, विद्यावाड़ी की बी.कॉम. फाइनल वर्ष की छात्रा ग्रेसी सोनी ने विश्वविद्यालय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त कर महाविद्यालय एवं क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया। तथा इसी अवसर पर महाविद्यालय में कार्यरत व्याख्याता लक्ष्मण सिंह राजपुरोहित को शिक्षा शास्त्र में पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई।

विश्वविद्यालय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए ग्रेसी सोनी को 12 फरवरी 2026 को राजस्थान के राज्यपाल के कर कमलों द्वारा स्वर्ण पदक प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर महाविद्यालय परिवार में हर्ष का वातावरण है।

संस्था अध्यक्ष कांतिलाल एन. मेहता ने छात्रा की इस सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए समस्त शिक्षकों के मार्गदर्शन एवं परिश्रम के प्रति आभार प्रकट किया। संस्था सचिव कैलाश टी. कावेडिया ने इसे महाविद्यालय के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताया।महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. पुनीता सोनी ने ग्रेसी सोनी का उत्साहवर्धन करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि कठिन परिश्रम, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण से ही ऐसी उपलब्धियां प्राप्त होती हैं।इस अवसर पर महाविद्यालय के वाणिज्य विभाग से श्रीमती गीतांजली शर्मा, चन्दा सोनी, डॉ सोनाली चौहान, डॉ अरूण कुमार सुथार, दीपक सिसोदिया तथा महाविद्यालय के अन्य व्याख्यातागण ने भी ग्रेसी सोनी के प्रयासों की सराहना की।ग्रेसी सोनी की इस सफलता से महाविद्यालय की अन्य छात्राओं को भी प्रेरणा मिलेगी और वे भी शैक्षणिक उत्कृष्टता की दिशा में अग्रसर होंगी।