खौड़ के अपेक्स पब्लिक स्कूल में पुरस्कार वितरण एवं विदाई समारोह आयोजित  अपेक्स पब्लिक स्कूल में वार्षिकोत्सव में झलकी राजस्थानी संस्कृति, विद्यार्थीयों को किया सम्मान

जवाली खौड़ स्थित अपेक्स पब्लिक स्कूल में वार्षिकोत्सव, पुरस्कार वितरण एवं विदाई समारोह का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती में समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर अतिथियों का अभिनंदन किया। समारोह में विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों पर रंगारंग प्रस्तुति देकर दर्शकों का मन मोह लिया। इस दौरान विधालय के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त जॉइंट रजिस्ट्रार जवाहरलाल परिहार ने कहा कि शिक्षा केवल अंकों तक सीमित नहीं बल्कि संस्कार, अनुशासन और आत्मविश्वास का विकास भी उतना ही आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर प्रयास करने की प्रेरणा दी तथा विद्यालय के प्रयासों की सराहना की। संस्था प्रधान जसाराम आगलेचा विद्यालय का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत कर वर्ष भर की शैक्षणिक एवं सह-शैक्षणिक उपलब्धियों का उल्लेख किया गया। इस अवसर पर शैक्षणिक, खेल एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को ट्रॉफी, प्रमाण-पत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। कक्षा आठवीं के विद्यार्थियों को भावभीनी विदाई दी गई। जहाँ जूनियर्स ने शुभकामनाएँ दीं और सीनियर्स ने अपने अनुभव साझा किए।जिससे माहौल भावुक हो उठा।

कार्यक्रम के अंत में संस्थाप्रधान जसाराम आगलेचा ने सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं ग्रामीणजनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यालय का उद्देश्य गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ संस्कारित नागरिक तैयार करना है।मंच संचालक ललिता परमार व चंद्रमणि चारण ने किया।

यह भी रहे मौजूद

इस मौके पर उपसरपंच मालमसिंह, सेवानिवृत्त जॉइंट रजिस्ट्रार जवाहरलाल परिहार, संस्था प्रधान जसाराम आगलेचा, रमेश मेहता,समाजसेवी अरविंद गोयल, अजय जैन,नर्सिंग ऑफिसर अरुणेश भाटी, ताराराम मीणा, दिलीप आदरा, सुरेश कुमार, ओगडमल प्रजापत, शैतानसिंह धारियां, मोहनलाल प्रजापति,विधालय स्टाफ निर्मला माली, सुमन गोस्वामी, पलक चौधरी, गुडिया कंवर,मानसी वैष्णव, अंजली गोयल, गोविन्द,कविता सीरवी, भूमिका आगलेचा समेत बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।