बालराई में उच्च रक्तचाप एवं मधुमेह कि स्क्रीनिंग के लिए भामाशाह जैन ने लैब सामग्री भेंट की 

जवाली/खौड़।बालराई गांव में आयुष्मान आदर्श ग्राम योजना के अंतर्गत शत प्रतिशत उच्च रक्तचाप एवं मधुमेह कि स्क्रीनिंग के लिए भामाशाह सुशवानी जैन सेवा संस्थान बालराई हाल मुंबई के द्वारा औषधालय को लैब सामग्री पांच हीमोग्लोबिन मीटर,एक हजार स्ट्रीप, पांच डिजिटल बीपी इंस्ट्रूमेंट, पांच ग्लूकोमीटर, छः सो स्ट्रीप प्रदान किए गए। इस अवसर पर आयुर्वेद विभाग के चिकित्सा अधिकारी डॉ. जितेंद्र ने संस्थान का आभार प्रकट किया ।साथ ही उन्होंने बताया कि आयुष्मान आदर्श ग्राम योजना के तहत निर्धारित 18 सूचकांकों की प्राप्ति को लक्ष्य बनाकर ग्राम स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ किया जाएगा। इन सूचकांकों में निवारक स्वास्थ्य, आयुष आधारित उपचार, जन-जागरूकता गतिविधियाँ नियमित स्वास्थ्य जांच, योग-प्रचार, औषध उपलब्धता तथा सामुदायिक सहभागिता जैसे प्रमुख बिंदु शामिल हैं।

वही योजना का मुख्य उद्देश्य गांव स्तर पर समग्र, सुलभ और आयुष आधारित स्वास्थ्य मॉडल स्थापित करना है, जिससे आमजन को सीधे और दीर्घकालिक लाभ मिले?। इस अवसर पर समाजसेवी केसाराम कुमावत, प्रधानाचार्य प्रेम कुमार, संस्थान भरत, योग प्रशिक्षक भरतसिंह, नर्स चंद्रावती,सीएचओ अभिषेक सिंह,सुनीता,रहमत बानो, गुड़िया, जराबी,देवी लखारा समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मोजूद रहे।