बसपा की सेक्टर और बूथ समीक्षा बैठक हुई सम्पन्न  

आलापुर (अंबेडकरनगर) विधान सभा आलापुर में बहुजन समाज पार्टी के तत्वाधान में सेक्टर एवं बूथ समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पंचायत जहांगीरगंज की अध्यक्ष सुनीता देवी ने की। मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल मौजूद रहे।बैठक में विशिष्ट अतिथि के रूप में दिलीप कुमार विमल प्रभारी अयोध्या मंडल, अरविंद गौतम जिला उपाध्यक्ष रामनयन निर्दोष प्रभारी अयोध्या मंडल सुनील कुमार सावंत जिलाध्यक्ष छेदीराम मौर्य (जिला उपाध्यक्ष बलराम निषाद विधान सभा अध्यक्ष जयप्रकाश मौर्य विधानसभा पिछड़ा वर्ग भाईचारा कमेटी रामचन्द्र वर्मा विधानसभा प्रभारी राजमणि गौतम राम कोमल भास्कर विधानसभा महासचिव राजबहादुर विधान सभा अध्यक्ष जलालपुर मो. फैयाज अंसारी, विजेंद्र मिश्रा विधानसभा उपाध्यक्ष अंश कुमार, वरिष्ठ बसपा नेता गौरीश कुमार,वरिष्ठ नेता राधेश्याम पाण्डेय, वंदना भारती, गुड्डू चौबे, भगवान सिंह तथा भोला सिंह सहित अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।मुख्य अतिथि विश्वनाथ पाल ने अपने संबोधन में कहा कि यह कोई जिला या विधानसभा स्तरीय जनसभा नहीं, बल्कि दो सेक्टर के पांच बूथों की समीक्षा बैठक है। इसके बावजूद कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या में उपस्थिति यह दर्शाती है कि संगठन बूथ स्तर पर सशक्त हो रहा है। उन्होंने कहा कि जिन बूथ एवं सेक्टर पदाधिकारियों का माला पहनाकर स्वागत किया गया है, उनकी जिम्मेदारी अब और बढ़ गई है। उन्हें गांव-गांव जाकर विधानसभा अध्यक्ष के सहयोग से जनता को पार्टी की नीतियों और बहन कुमारी मायावती के कार्यकाल में लागू जनकल्याण कारी योजनाओं की जानकारी देनी होगी। उन्होंने कहा कि यदि बूथ मजबूत होगा तो विधानसभा और प्रदेश में भी पार्टी मजबूत होगी तथा सरकार बनाने का लक्ष्य प्राप्त किया जा सकेगा।बैठक के दौरान अन्य दलों?भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी?से जुड़े संदीप मिश्रा, दुर्गा मिश्रा,आकाश मिश्रा, राहुल गोस्वामी सहित दर्जनों लोगों ने बसपा की सदस्यता ग्रहण की। इसके अलावा भाजपा मंडल महामंत्री (पिछड़ा मोर्चा) रहे अजय निषाद के साथ राजकुमारी निषाद,अगस्त पाण्डेय, शुभम पांडेय और हिमांशु शुक्ला ने भी बसपा का दामन थामा और 2027 में सरकार परिवर्तन का संकल्प लिया।बसपा नेता जयप्रकाश मौर्य ने बताया कि यह कार्यक्रम नरियांव एवं जगदीशपुर के पोलिंग बूथ संख्या 229, 230, 231, 233 व 220 की समीक्षा के उद्देश्य से आयोजित किया गया था। वरिष्ठ नेता राधेश्याम पाण्डेय ने कहा कि सवर्ण, पिछड़ा, दलित अल्पसंख्यक समाज का समर्थन पार्टी को मिल रहा है। इसी एकजुटता और संगठन की मजबूती के बल पर वर्ष 2026 और 2027 के चुनावों में विजय प्राप्त कर 2027 में बसपा की सरकार बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।