के.पी.एस विद्यालय में रंगा-रंग कार्यक्रमों की धूम

आलापुर (अम्बेडकर नगर) | विकासखण्ड जहाँगीरगंज के अंर्तगत कृष्णा पब्लिक स्कूल पदुमपुर अम्बेडकर नगर में वार्षिकोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भूमि विकास बैंक के डायरेक्टर व वरिष्ठ भाजपा नेता यमुना प्रसाद चतुर्वेदी,सपा नेता व वरिष्ठ समाजसेवी एवं जाने माने जनचिंतक योगेंद्रनाथ त्रिपाठी,पूर्व प्रधानाचार्य श्री लल्लन जी ब्रह्मचारी जी इण्टर काॅलेज श्याम सुन्दर द्विवेदी और विशिष्ट अतिथि पंकज मिश्रा भावी ब्लाॅक प्रमुख जहाँगीरगंज के प्रत्याशी व राष्ट्रीय महासचिव भारतीय किसान उद्योग व्यापार मण्डल, हरिप्रसाद तिवारी प्रांत महामंत्री अवध (मोदी अगेन पीएम)),वरिष्ठ भाजपा नेता पूर्व मण्डल अध्यक्ष भाजपा प्रकाशचंद्र शुक्ला ,राष्ट्रीय अध्यक्ष पत्रकार संघ ओंकारनाथ सिंह सह ने संयुक्त रूप से दीप जला कर किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कृष्णकांत दूबे माँ विंध्यवासिनी पेट्रोल पम्प के मालिक व संचालन का कार्य राममूरत शुक्ला ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत छात्र-छात्राओं द्वारा गणेश वंदना से की गई। मौके पर मुख्य अतिथि ने कहा कि विद्यालय विगत वर्षों से शिक्षा के क्षेत्र में सेवा करता आ रहा है। विशिष्ट अतिथि ने भी विद्यालय के शैक्षणिक सफलता की भी प्रशंसा की। छात्र-छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना, पंजाबी समूह नृत्य, रिकार्डिग डांस, हास्य, लघु नाटिका, एकल नृत्य, कव्वाली, देशभक्ति गीत एवं अन्य कार्यक्रम प्रस्तुत किया। प्रत्येक कार्यक्रम ने दर्शकों का मन मोहा एवं तालियां बजाकर बच्चों का उत्साह बढ़ाया। मौके पर प्रबन्धक अरविंद तिवारी,प्रधानाध्यापक राम लौटन दूबे,गिरिधर गोपाल तिवारी,वीरेंद्र शुक्ला,सत्यप्रकाश मिश्र,रचना मिश्रा,प्रज्ञा मिश्रा,पूजा चौरसिया,पूजा विश्वकर्मा,मनीता,अर्चना,शिखा,मानसी,अनामिका,दीपक निषाद शिक्षक गण, अभिभावक सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।कार्यक्रम के अन्त में विद्यालय संरक्षक नन्हें तिवारी ने सभी का आभार व्यक्त किया।