पोखरे में बच्चे की डूबने से मौत  

आलापुर (अम्बेडकर नगर) | नगर पंचायत राजेसुल्तानपुर के बलरामपुर निवासी अभिजीत पुत्र राजमन उम्र लगभग 12 वर्षीय की पोखर में डूबने से मौत हो गई। अभिजीत अपने घर के पीछे स्थित पोखरे के पास खेल रहा था उसी समय उसको पोखरे की तरफ एक पतंग दिखाई दी उसी पतंग को पकड़ने के लिए पास के स्थित पोखर में गया था,वह जलकुंभी से भरे गहरे पोखर में गिर कर डूब गया। जलकुंभी और पोखर की गहराई के कारण वह बाहर नहीं निकल पाए। सूचना पर पहुँची राजेसुल्तानपुर थानाध्यक्ष अक्षय पटेल अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुँचे।पुलिस टीम ने खोजबीन की जिसके दौरान पोखरे से शव मिला। इस घटना से पूरे गांव में शोक छा गया है।