बैकुंठपुर कोतवाली थाना क्षेत्र के समीप, ब्लैक में शराब बिक्री का खेल, जिम्मेदार मौन। सूत्र 

बैकुंठपुर। कोरिया जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के 500 मीटर दूरी पर ब्लेक में अवैध शराब बिक्री का मामला गरमाया है जहां निर्धारित मूल्य से अधिक दाम पर शराब बेचे जाने की शिकायतें सामने आ रही हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कुछ दुकानों और अवैध ठिकानों पर शराब की बोतलें एमआरपी से 20 से 50 रुपये तक अधिक कीमत पर बेची जा रही हैं।नागरिकों का कहना है कि शाम होते ही कुछ स्थानों पर खुलेआम ब्लैक में बिक्री शुरू हो जाती है। त्योहार, छुट्टी या विशेष अवसरों पर यह वसूली और बढ़ जाता है। ग्राहकों को मजबूरी में अधिक दाम चुकाने पड़ रहे हैं, जबकि शासन द्वारा स्पष्ट निर्देश हैं कि शराब केवल निर्धारित दर पर ही बेची जा सकती है। इससे शासन को राजस्व की हानि होने के साथ-साथ अवैध कारोबार को भी बढ़ावा मिल रहा है। स्थानीय नागरिकों ने आबकारी विभाग और जिला प्रशासन से मांग की है कि शहर में औचक निरीक्षण कर ब्लैक में शराब बेचने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते सख्त कदम नहीं उठाए गए तो यह अवैध कारोबार और फैल सकता है।अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस मामले को कितनी गंभीरता से लेता है और दोषियों पर क्या कार्रवाई की जाती है।