नाबालिग को बेरहमी से पीटने का आरोप,जान से मारने की धमकी भी दी — थाने में शिकायत

नाबालिग को बेरहमी से पीटने का आरोप,जान से मारने की धमकी भी दी ? थाने में शिकायत

#हरदोई
.
जनपद के टड़ियांवा थाना क्षेत्र से मारपीट का गंभीर मामला सामने आया है। प्राप्त शिकायती पत्र के अनुसार ग्राम काला आम (थाना टड़ियांवा) निवासी एक व्यक्ति ने आरोप लगाया है कि उसके नाबालिग बेटे के साथ बेरहमी से मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी दी गई।

📌 क्या है पूरा मामला?

शिकायतकर्ता के अनुसार बीते कल लगभग रात्रि 08 बजे उसका 15 वर्षीय पुत्र अपने बड़े भाई के साथ मोटरसाइकिल द्वारा एक तिलकोत्सव कार्यक्रम के लिए निकला था। आरोप है कि इसी दौरान ग्राम बच्चूपुरवा मजरा गुरसंडा के ही कुछ दबंग प्रवृति के लोगों ने रास्ते में रोककर उसके पुत्रों के साथ गाली-गलौज और लाठी-डंडों से मारपीट की, मोटर साइकिल भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दी।

शिकायत पत्र में उल्लेख है कि मारपीट के दौरान नाबालिक लड़के के सिर में गंभीर चोट आई। इतना ही नहीं,आरोप यह भी है कि हमलावरों ने धमकी दी कि यदि किसी से शिकायत की तो जान से मार दिया जाएगा।

💰 रुपये छीनने का भी आरोप

शिकायत पत्र में यह भी दावा किया गया है कि हमलावरों ने जेब में रखे लगभग 5000 रुपये भी छीन लिए।

🔳पुलिस से की गई कार्रवाई की मांग

पीड़ित पक्ष ने थाने में लिखित तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। शिकायत पत्र में निष्पक्ष जांच कर दोषियों को दंडित करने की अपील की गई है।

अब देखने वाली बात यह होगी कि:

🔹 पुलिस जांच कब शुरू करती है ?
🔹 आरोपियों पर क्या कार्रवाई होती है ?
🔹 नाबालिग को न्याय कब तक मिलेगा ?

#HardoiPolice #UPPolice