घूसखोर' जैसे नकारात्मक शब्द के साथ 'पंडत' जैसे शब्द के इस्तेमाल से भड़के गुस्से के बाद कोर्ट में याचिका

घूसखोर पंडत को लेकर जनपद हरदोई के ब्राह्मण अभिभाषको में जबरदस्त गुस्सा�

फिल्म निर्माता,अभिनेता,निर्देशक,नेटफ्लिक्स का विरोध सोशल मीडिया से कानून की चौखट तक पहुंचा

घूसखोर' जैसे नकारात्मक शब्द के साथ 'पंडत' जैसे शब्द के इस्तेमाल से भड़के गुस्से के बाद कोर्ट में याचिका

#Hardoi�

.

ओटीटी पर रिलीज होने जा रही फिल्म 'घूसखोर पंडत' के विरोध की आग हरदोई जनपद में भी पहुंच गई है।

जनपद में फिल्म के विरोध में ब्राम्हण समाज के अभिभाषक पं.आलोक अवस्थी सहित तमाम अभिभाषकों ने इसका विरोध किया,युवा अभिभाषक मंच के संस्थापक अभिभाषक पं.आलोक अवस्थी ने माननीय जनपद न्यायालय में फिल्म के कलाकारों,निर्देशक और ओटीटी प्लेटफॉर्म के खिलाफ दायर याचिका में फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने की मांग की गई है। याचिका में कहा गया है कि इस तरह की सामग्री संविधान के तहत मिले समानता, गरिमा और धार्मिक स्वतंत्रता के अधिकारों का उल्लंघन कर सकती है, साथ ही ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर निगरानी की कमी पर भी सवाल उठाए गए हैं।

अभिभाषक पं.आलोक अवस्थी ने कहा कि "ओटीटी पर रिलीज हो रही फिल्म में बेहद आपत्तिजनक डायलॉग्स हैं। इसमें एक डायलॉग है कि ब्राम्हण लंगोट का ढीला होता है । इस तरह के विवादित डायलॉग सिर्फ ब्राम्हण समाज की छवि को खराब करने के लिए डाले गए हैं। फिल्म के टाइटल से भी छवि खराब करने की कोशिश की जा रही है।" हर वर्ष कोई न कोई ऐसी फिल्म आती है, जो कभी सनातन धर्म को चोट पहुंचाती है, कभी राजपूत समाज को लज्जित करती है, कभी ब्राह्वाण समाज को नीचा दिखाने की कोशिश करती है। सोशल मीडिया से सड़क तक विरोध करेंगे। सरकार तो आनंद में सो रही है। सेसर बोर्ड की नाक के नीचे से घूसखोर पंडत' का बन जाना सरकारी नीद का ही परिचायक है।

#hardoi #HardoiPolice #MYogiAdityanath #highlight #UPPolice #DMHardoi