अब शहर में ऑडियो वॉर...

अब शहर में ऑडियो वॉर...

पीड़ित द्वारा एसपी को शिकायत पत्र देकर की बसपा नेता पर कार्रवाई की मांग

रसूखदार बसपा नेता के आगे पिहानी पुलिस की सख्ती फुस्स: एसपी से पीड़ित को न्याय की आस

#हरदोई

जनपद में पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार "मीणा" का नाम आते ही बड़े-बड़े गुंडे जमीन में गड़ जाते हैं। गुंडे-बदमाशों के हाथ-पैर और गैंगस्टरों के रीढ़ तोड़कर उन्हें सलाखों के पीछे पहुंचाना उनकी पहचान है। बावजूद इसके उनके राज में 'किसी ने सिर उठाने की जुर्ररत की है❓

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गुंडे-बदमाशों के जुलुस निकालकर खौफ पैदा करने वाली पिहानी पुलिस रसूखदार गुंडों पर मेहरबान नजर आ रही हैं। गोपामऊ विधानसभा से पूर्व प्रत्याशी बसपा नेता सर्वेश जनसेवा का एक ऑडियो सोशल मीडिया पर वॉयरल हो रहा है, जिसमें सर्वेश जनसेवा द्वारा एक प्राइवेट शिक्षक को गाली गलौज व परिजनों सहित जान- माल की धमकी दी जा रही है। मामले में थाना पिहानी क्षेत्र के मोहल्ला अम्बेडकर नगर क़स्बा पिहानी निवासी मुकेश कुमार पुत्र रामचन्द्र ने एसपी को शिकायत पत्र देकर बताया कि वह सर्वेश जनसेवा के स्कूल जनसेवा अम्बेडकर मेमोरियल इंटर कॉलेज पिहानी में सत्र 2023-24 में 15 हजार रुपये प्रति माह के वेतन पर शिक्षण कार्य किया है। जिसका कोई भुगतान नहीं किया है, जब अपने वेतन के रुपये मांगे तो गाली गलौज कर धमकी दी। जिसका ऑडियो सामने आया है।

सर्वेश जनसेवा पर आरोप है कि इससे पहले भी 5 दिसम्बर 2025 को मुकेश कुमार को गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी थी, जिसमें पुलिस द्वारा दबाव बनाकर समझौता करा दिया गया था। पीड़ित का कहना है कि विपक्षी राजनीतिक रसूखदार व दबंग झगड़ालु व्यक्ति हैं घटना से पीड़ित का पूरा परिवार सदमें में है। उसने आज पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है।

क्या बोले बसपा नेता सर्वेश जनसेवा__?

मामले सर्वेश जनसेवा ने बताया कि विपक्षी मुकेश ने विद्यालय में 2 से 3 माह तक शिक्षण कार्य किया था। जिसका पैसा वह दे चुके हैं, विपक्षी ने उनसे कुछ उधार पैसा लिया था व मुकेश की भाभी ने उनके विद्यालय में पढ़ाई की है, जिसका विपक्षी ने आज तक कोई रुपये नही दिया है, जिसका उनके पास लेखा- जोखा मौजूद हैं, विपक्षी दूसरे के कहने पर उनके विद्यालय व उनको बदनाम करने के उद्देश्य से फर्जी आरोप लगा रहा है।

#HardoiPolice #MYogiAdityanath #UPPolice #highlight #challengeviralpost #पिहानी