नेताओं का कोई लेना-देना नहीं ! ... जनता मरे तो मरे____?

नेताओं का कोई लेना-देना नहीं !

... जनता मरे तो मरे____?

शहर में अभियान,हर मुख्य चौराहों पर लग रहा जाम

#Hardoi
.
जिला प्रशासन और पुलिस संयुक्त अभियान चलाकर शहर के यातायात को बेहतर व सुगम बनाने के लिए प्रयासरत हैं। इसके चलते शहर भर में वाहन चेकिंग का अभियान चलाया जा रहा है, लेकिन शहर के हर मुख्य चौराहों पर यातायात बेहतर बनाने में यातायात पुलिस असहाय साबित हो रही है। इसके चलते शहरवासी जाम में फंसकर परेशान हो रहे हैं।

जाम से छुटकारा दिलाने के लिए कोई कारगर प्रयास नहीं किए जा रहे हैं। जन-जन की जान से जुड़े इस अहम मसले पर शहर के चुने हुए जनप्रतिनिधियों की खामोशी बरकरार है। शहर का एक भी नेता इस मसले पर अब तक सामने नहीं आया और गेंद अफसरों के पाले में फेंक वे बेफिक्र हैं। यानी जनता वाहनों के पहिए के नीचे कुचलकर मरे तो मरे... नेताओं को इससे कोई लेना-देना नहीं।

#MYogiAdityanath #HardoiPolice #DMHardoi #highlight