..."> ..."> ...">

विधायकों के लाड़ले पार्षद अब जनसेवा से कोसों दूर,अधिकांश धंधेबाज

विधायकों के लाड़ले पार्षद अब जनसेवा से कोसों दूर,अधिकांश धंधेबाज

✅शहर में सक्रिय 'चाय से गरम केटलियां""

▶️भाजपाई पार्षद,पांव जमीन पर नहीं..!!

कहां आ रहा गंदा पानी,कहां जाम है ड्रेनेज लाइन, कोई लेना-देना नहीं, अर्दलियों के हवाले कर रखी जनसमस्याएं...❓❓

#Hardoi

🔳जनपद में भाजपा के लगभग तमाम पार्षद आजकल 'चाय से गरम केटली' वाली कहावत को चरितार्थ कर रहे हैं। ज्यादातर पार्षद विधायकों की पसंद के ही हैं। लिहाजा इनके रंग-ढंग विधायकों से भी ऊपर हो चले हैं। आखिर हो भी क्यों नहीं? विधायकों ने ही इन्हें अपने-अपने वार्ड में जनता का रहनुमा नहीं, मालिक बनाकर 'छुट्टा' छोड़ रखा है। इलाके के हर 'काले-पीले' के लिए माननीयों ने इन्हें ही जवाबदारी सौंप रखी है, ताकि बदनामी अगर हुई भी तो पार्षद तक आकर सिमट जाएगी। लिहाजा पार्षद एक तरह से 'छुट्टे बेल' हो गए हैं। सुबह आंख खुलते ही इन्हें जनता की समस्याओं से जुड़े काम नहीं, गणित-ज्ञान के काम नजर आते हैं और पूरा दिन उसी पर फोकस रखते हैं।

इन पार्षदों पर किसी का कोई नियंत्रण नहीं। न स्थानीय भाजपा संगठन का, न प्रदेश नेतृत्व का। विधायक तो इनका टिकट संगठन से ही लड़-झगड़कर, दबाव-प्रभाव बनाकर लाए हैं,तो उनसे इन पर लगाम कसने की उम्मीद करना बेमानी है। उलटा ये विधायकों की शह पर ही किसी को कुछ नहीं समझते। कौन नगर अध्यक्ष? ठेंगे पर। जो विधायक करेंगे, पार्षद उससे हटकर कुछ नहीं करेगा।

✅अपने वार्ड में जनता से जुड़े रोजमर्रा के काम से इनका कोई लेना-देना नहीं। गटर, नाली, पीने का पानी, सीवरेज आदि के काम के लिए अब ये पसीना नहीं बहाते।

#MYogiAdityanath #DMHardoi #highlight #challengeviralpost #नगरनिकाय #हरदोई #HardoiPolice #UPPolice