सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे का खुलासा,चकबंदी विभाग ने विधिक कार्रवाई के लिए प्रेषित की आख्या

सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे का खुलासा :

चकबंदी विभाग बिलग्राम अधिकारी डॉ.पुनीत शर्मा ने उपजिलाधिकारी बिलग्राम को विधिक कार्रवाई के लिए प्रेषित किया लिखित पत्र

✍️✍️ डी. डी. शुक्ला
बिलग्राम?हरदोई।
सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे का एक गंभीर मामला बिलग्राम तहसील क्षेत्र से सामने आया है। ग्राम बघियारी परगना व तहसील बिलग्राम स्थित गाटा संख्या 389, रकबा 0.2150 हेक्टेयर भूमि जो कि नाले के नाम दर्ज सार्वजनिक संपत्ति है, उस पर अवैध कब्जा कर फसल बोए जाने का मामला उजागर हुआ है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम गौरा निवासी दिलीप पुत्र मेवालाल द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र के आधार पर चकबंदी विभाग ने मामले को संज्ञान में लिया। जांच में सामने आया कि चकबंदी ग्राम बघियारी की गाटा संख्या 389, खाता संख्या 615 की उक्त भूमि पर मनोज कुमार, अरविंद कुमार, संजय कुमार, महेंद्र कुमार, पुत्रगण रामलाल व सरला पत्नी रामलाल एवं रामलाल पुत्र हुल्ला सर्व निवासी ग्राम बघियारी द्वारा सरसों की फसल बोई गई थी।

चकबंदी अधिकारी माधोगंज द्वितीय द्वारा कराई गई जांच में आरोप सही पाए गए। यह भी उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश राजस्व संहिता की धारा 67(1) के अंतर्गत कार्रवाई प्रस्तावित होने के बावजूद भूमि पर कब्जा कर लिया गया था।

🔳मामले की गंभीरता को देखते हुए चकबंदी अधिकारी डॉ.पुनीत शर्मा बिलग्राम-हरदोई द्वारा उपजिलाधिकारी बिलग्राम को उक्त व्यक्तियों के विरुद्ध सार्वजनिक संपत्ति पर कब्जा करने के संबंध में विधिक कार्रवाई हेतु आख्या सेवा में प्रेषित कर दी गई है।

✅अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस अवैध कब्जे पर कितनी तेजी से सख्त कार्रवाई करता है और सरकारी जमीन को कब्जामुक्त कराने में क्या कदम उठाए जाते हैं।

#HardoiPolice #UPPolice #MYogiAdityanath #highlight #बिलग्राम #DMHardoi