जब इस सरकार में अधिकारी ही सुरक्षित नहीं हैं तो आम जनता की सुरक्षा का क्या होगा?

जब इस सरकार में अधिकारी ही सुरक्षित नहीं हैं तो आम जनता की सुरक्षा का क्या होगा?

अंबेडकरनगर

जनपद बस्ती के थाना परशुरामपुर से कई दिनों से लापता चल रहे सब इंस्पेक्टर अजय गौड़ का शव सरयू नदी में मिलना अत्यंत हृदयविदारक और चिंाजनक घटना है। कोतवाली अयोध्या के तिहुरा माझा क्षेत्र में उनका शव बरामद होना पूरे प्रदेश की कानून व्यवस्था पर गंभीर प्रश्नचिन्ह खड़ा करता है। देवरिया निवासी सब इंस्पेक्टर अजय गौड़ की इस दुखद मृत्यु से समाज स्तब्ध है। पुलिस द्वारा जांच प्रारंभ कर दी गई है, परंतु इस घटना ने अनेक सवाल खड़े कर दिए हैं।

अखिल भारतीय गोंड आदिवासी संघ, अम्बेडकरनगर इस दुखद घटना पर गहरा शोक व्यक्त करता है। संगठन दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करता है तथा शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता है।

संगठन की ओर से मांग की जाती है कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष, पारदर्शी एवं उच्चस्तरीय जांच कराई जाए और सच्चाई को शीघ्र सार्वजनिक किया जाए। दोषी चाहे कोई भी हो, उसे कानून के तहत कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

प्रदेश में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं, जिससे अधिकारी एवं आम नागरिक दोनों सुरक्षित महसूस कर सकें।

अखिल भारतीय गोंड आदिवासी संघ, अम्बेडकरनगर न्याय की मांग के साथ इस मामले के शीघ्र खुलासे की पुरजोर अपील करता है।

ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें। 💐
ॐ शांति।