अखिल भारतीय गोंड आदिवासी संघ अम्बेडकरनगर की ओर से कड़ा बयान

अखिल भारतीय गोंड आदिवासी संघ अम्बेडकरनगर की ओर से कड़ा बयान

अम्बेडकरनगर
बस्ती जनपद के थाना परशुरामपुर से लापता रहे सब इंस्पेक्टर अजय गोंड का सरयू नदी में शव मिलना अत्यंत दुखद, पीड़ादायक और चिंताजनक है। यह घटना न केवल एक ईमानदार पुलिस अधिकारी की असामयिक मौत है, बल्कि पूरे गोंड समाज और प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर गहरे सवाल खड़े करती है।
अखिल भारतीय गोंड आदिवासी संघ अम्बेडकरनगर इस प्रकरण को लेकर शासन-प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गहरी नाराजगी व्यक्त करता है। यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है कि एक सब इंस्पेक्टर के लापता होने के बावजूद समय रहते ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी। यदि प्रारंभिक स्तर पर गंभीरता दिखाई जाती, तो शायद आज यह दर्दनाक परिणाम सामने न आता। गोंड आदिवासी संघ की स्पष्ट मांग है कि इस पूरे मामले की उच्चस्तरीय व निष्पक्ष जांच कराई जाए।मौत के कारणों का शीघ्र एवं पारदर्शी खुलासा किया जाए। यदि इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही, साजिश या दबाव की भूमिका पाई जाती है तो दोषियों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। यह केवल अजय गोंड की मौत नहीं है, बल्कि यह गोंड समाज की सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों से जुड़ा सवाल है। आज आवश्यकता है कि प्रदेश का पूरा गोंड समाज जाति, क्षेत्र और संगठन से ऊपर उठकर एकजुट हो, अपनी आवाज बुलंद करे और न्याय की मांग को मजबूती से उठाए।अखिल भारतीय गोंड आदिवासी संघ अम्बेडकरनगर की तरफ से दिवंगत सब इंस्पेक्टर अजय गोंड को भावपूर्ण श्रद्धांजलि ।
न्याय की इस लड़ाई में गोंड समाज की एकजुटता ही सबसे बड़ी ताकत है

जय गोंड समाज | न्याय दो ? जवाब दो
कोटि कोटि अन्तिम सेवा जोहार_ 🙏🌹🙏