आगामी पर्वो को लेकर एसपी सतर्क, तीन थानों के पर्व रजिस्टरों का किया निरीक्षण

आगामी पर्वो को लेकर एसपी सतर्क, तीन थानों के पर्व रजिस्टरों का किया निरीक्षण

#हरदोई
.
आगामी पर्वो को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराए जाने के उद्देश्य से जनपद पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार "मीणा" द्वारा थाना देहात,थाना अरवल एवं थाना टड़ियावां के पर्व रजिस्टरों का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने रजिस्टरों में दर्ज संवेदनशील स्थलों, पूर्व की घटनाओं एवं सुरक्षा व्यवस्था से संबंधित विवरणों की गहनता से समीक्षा की। साथ ही पर्वो के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने, शांति समिति की सक्रिय भूमिका सुनिश्चित करने तथा किसी भी प्रकार की भ्रामक खबरों अफवाहों पर तत्काल नियंत्रण के निर्देश दिए गए।

पुलिस कप्तान ने संबंधित थाना प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि आगामी पर्वो के दौरान क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ाई जाए, संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखी जाए और असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जाए, ताकि जनपद में शांति एवं सौहार्द कायम रह सके।

#HardoiPolice #UPPolice