बकेवर कस्बे में कृषि निवेश मेला में किसानों को दी गयी जानकारी

शनिवार को फतेहपुर जिले के देवमयी विकास खंड के बकेवर कस्बे में कृषि सूचना तंत्र सुदृढ़ीकरण एवं कृषि निवेश मेला का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि जहानाबाद विधायक राजेन्द्र सिंह पटेल,प्रवीण मलवां सम्भाग SMS,ओ पी वर्मा सेवानिवृत्त कृषि विभाग,रमाकांत तिवारी प्राकृतिक खेती, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अतर सिंह ,आलोक गौड़, के साथ बीरेंद्र कुमार यादव शिवराजपुर प्राकृतिक खेती मास्टर ट्रेनर कृषि विभाग फतेहपुर आदि मेले में प्रतिभागी रहे।मेले में किसानों को कृषि निवेश, संतुलित मात्रा में रसायनों का प्रयोग, जहरमुक्त खेती,मिश्रित खेती,हरी खाद, पशुपालन,दुग्ध उत्पादन आदि की जानकारी दी गई।सभी वक्ताओं ने किसानों को खेती में परिवर्तन कर व्यवसायिक स्तर पर कृषि निवेश करने के लिए मुर्गी पालन, मछली पालन,बकरी पालन, बागवानी आदि का महत्व समझाया।विभिन्न विभागों द्वारा स्टाल लगाये गये ईश एग्रीटेक द्वारा भृगु आर्गेनिक फतेहपुर, जैविक उत्पाद महिला स्वयं सहायता समूह सगुनापुर, शिवराजपुर द्वारा मिश्री, देशी घी,बाजरे के लड्डू, गुड मेवे के लड्डू, अलसी के लड्डू , कान्हा जी के कपड़े, साबुन आदि, सब्जी का स्टाल, हल्दी, ड्रैगन फूट, मझिलेगांव,कृषि? विभाग से कृषि रक्षा इकाई का स्टाल लगाया गया, मेले के आयोजन सुरेन्द्र कुमार बकेवर बीज गोदाम प्रभारी ने किया ।