सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में कक्षा आठ की प्रतिज्ञा ने मारी बाजी

लोधीगंज/फतेहपुर।डिवाइन एजुकेशनल रिसर्च एंड डेवलपमेंट सोसाइटी और श्रेष्ठ भारत सेवा संस्थान के संयुक्त तत्वाधान में स्वामी विवेकानंद सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन रामगोपाल सैनी जूनियर हाई स्कूल अजगवां लोधीगंज फतेहपुर में किया गया जिसमें कक्षा आठ की प्रतिज्ञा ने प्रथम पुरस्कार और प्रिंस गौतम कक्षा आठ में द्वितीय पुरस्कार इसके अलावा आयुषी सैनी कक्षा छह
द्वितीय पुरस्कार अंशु देवी कक्षा सात तृतीय पुरस्कार मोहित सिंह कक्षा सात तृतीय पुरस्कार रश्मि देवी कक्षा आठ सांत्वना पुरस्कार शिवा राजपूत कक्षा छह सांत्वना पुरस्कार वंश साहू कक्षा सात सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया ।सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में प्रतिभागी बच्चों ने शानदार बौद्धिक कौशल प्रस्तुत करते हुए अच्छे अंक प्राप्त किए ।आज के इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में संस्था के महासचिव अभिनेता समाजसेवी राम जी श्रीवास्तव ने बच्चों का उत्साह वर्धन बहाते हुए कहा यह एक शानदार पहल है जिससे बच्चों में एक अलग तरह का उत्साह देखने को मिलता है यही बच्चे आगे चलकर कंपटीशन की तैयारी करके प्रशासनिक पदो तक पहुंचते हैं। विशिष्ट अतिथि के रुप में अभिनेता गायक शोएब निहाल उपस्थित रहे इन्होंने बच्चों को कोई भी काम बड़ी एकाग्रता के साथ करना चाहिए इसकी हिदायत देते हुए उन्हें बधाई व ढेर सारा आशीर्वाद दिया। अवगत कराना है कि स्वामी विवेकानंद सामान ज्ञान प्रतियोगिता में उत्साहित बच्चों ने प्रतिभा किया परीक्षा प्रभारी के रूप में संस्था के अध्यक्ष शिव सिंह सागर ने बड़ी ही कुशलता के साथ प्रतियोगिता संपन्न कराई ।विद्यालय परिवार से प्रबंधक देवी दयाल सैनी प्रधानाचार्य भूपेंद्र सैनी और इसके अतिरिक्त फूल सिंह लोधी, रंजीत सर ,महेंद्र सर, रचना मैम ,आरती मैम,सोनी मैम सहित पूरा शिक्षक स्टॉप मौजूद रहा।