गांव के विकास में धन की कोई कमी आने नही दूंगा: मंत्री कुमावत 

खौड़ में मंत्री कुमावत ने ग्रामोत्थान शिविर में किसानों एवं पशुपालकों किया संवाद, सुनी जनसमस्याएं

सवाददाता हितेश प्रसाद पाली /राजस्थान

जवाली खौड़ ग्राम पंचायत में शनिवार को पशुपालन, गोपालन, डेयरी, देवस्थान विभाग के मंत्री जोराराम कुमावत ने ग्रामोत्थान शिविर में पहुंच कर किसानों एवं पशुपालकों से सीधे संवाद कर ग्रामीणों की समस्याओं से रुबरु हुए। शिविर में उन्होंने ग्रामीणों व किसानों को कृषि उत्पादन, औजार सब्सिडी, डेयरी उद्योग, समेत कई सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही किसानों व पशुपालकों को एमएसपी और फसल बीमा योजना तथा मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना जानकारी देकर इनका लाभ लेने की बात कही। इस दौरान मंत्री कुमावत ने कहा कि गांव के विकास में धन की कोई कमी आने नही दूंगा। विकास के कार्यों में हमेशा तत्पर रहुगा। शिविर में कृषि, बिजली, राजस्व विभाग, पंचायत राज के विभागीय अधिकारी मोजूद रहे।

यह भी रहे मौजूद

इस मौके पर निर्देशक राजेश चौहान, प्रशासक दुर्गा दाधिच, जिला परिषद सदस्य दुर्गा सीरवी, उप सरपंच मालमसिंह,भाजपा जिला उपाध्यक्ष पूनमसिंह परमार, तहसीलदार मोहनलाल, बीडीओ नारायणसिंह राजपुरोहित, जवाहरलाल परिहार, पूर्व सरपंच रुपेश दाधिच, पूर्व उप सरपंच नंदकिशोर परिहार, समाजसेवी श्रवणसिंह राव नादाणा, निंबाड़ा उपसरपंच बलवंतसिंह, वार्ड पंच सोहनलाल सोलंकी,किरण परिहार सहित बडी संख्या में ग्रामीण मोजूद रहे।