खौड़ बालिका विद्यालय में वार्षिकोत्सव एवं विदाई समारोह आयोजित 

बालिकाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों पर दी रंगारंग प्रस्तुति, समारोह में बालिकाओं को किया सम्मानित

जवाली खौड गांव स्थित आई सुखी बाई चंदनमल लोढा राजकीय बालिका उमावि में शुक्रवार को वार्षिकोत्सव ,पुरस्कार वितरण, भामाशाह सम्मान पूर्व विद्यार्थी सम्मान का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित के साथ हुआ।कार्यक्रम में छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक, देशभक्ति तथा राजस्थानी से ओतप्रोत गीतों पर शानदार प्रस्तुति पेश की। कार्यक्रम में विदाई लेने वाली बालिकाओं को तिलक ,मोली ,श्रीफल भेंट कर विदाई दी गई।


समारोह में बालिकाओं को शिक्षित होकर आगे बढ़ने दी प्रेरणा

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य महावीरसिंह ने कहा कि आज के युग में बालिका शिक्षा की आवश्यकता है, एक बालिका पढेगी तो दो घरों को रोशन करेगी, साथ ही महिला हर क्षेत्र में पुरुष के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही है। इसलिए बालिकाओं को शिक्षित होकर आगे बढ़ने हेतु प्रेरित किया एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रधानाध्यापक महिपालसिंह ने बेटियां को अध्यन कर शिक्षा अर्जित कर जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। समाजसेवी अरविंद गोयल खौड़ ने विधालय विकास में हमेशा तत्पर रहने तथा बालिकाओं को जीवन में लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। इस दौरान विधालय की छात्राओं ने अपने -अपने विचार व्यक्त किए।


यह भी रहे मौजूद

इस मौके पर प्रधानाचार्य महावीरसिंह, भामाशाह भीमाराम गुर्जर, गोविन्द ब्राह्मण, सुरेश ब्राह्मण, समाजसेवी अरविंद गोयल खौड़, अजय जैन जवाली, दिलीप आदरा,वाइस प्रिंसिपल सुरेश जांगिड़, व्याख्याता सौरभसिंह चारण,व्याख्याता मांगीलाल मीणा,शिक्षक जितेन्द्र दवे, फुलचंद मालवीय, शिक्षिका मीना चौधरी, प्रियंका सेन,जयसिंह, वार्डन लीला मेघवाल समेत विद्यालय स्टाफ एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।