पुलिस अधीक्षक ने उपनिरीक्षक व मुख्य आरक्षी को किया निलंबित, विभागीय जांच शुरू

पुलिस अधीक्षक ने उपनिरीक्षक व मुख्य आरक्षी को किया निलंबित, विभागीय जांच शुरू
हरदोई

थाना बेनीगंज में पुलिस कर्मियों के द्वारा थाने में अवैध रूप बैठाकर बड़ी बेरहमी से उसके साथ मारपीट की गई थी जिसके चलते पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के द्वारा संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की गई दरअसल आपको बता दें कि हरदोई जनपद के थाना बेनीगंज में तैनात उप निरीक्षक देवेश शर्मा एवं मुख्य आरक्षी तेजवीर सिंह को गंभीर आरोपों के चलते तत्काल प्रभाव से पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने निलंबित कर दिया गया है। आरोप है कि दोनों पुलिसकर्मियों द्वारा एक व्यक्ति को अनाधिकृत रूप से थाने में बैठाया गया, साथ ही उसके साथ बेरहमी से मारपीट की तथा अमर्यादित व अमानवीय व्यवहार किया गया। मामले खबरें प्रमुखता से प्रसारित की गई थी जिसे संज्ञान में लेते हुए पुलिस अधीक्षक ने कड़ी कार्रवाई करते हुए दोनों पुलिसकर्मियों को निलंबित कर विभागीय जांच के आदेश दिए हैं। साथ ही जनपद के सभी पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को चेतावनी दी गई है कि कर्तव्यों में लापरवाही या उदासीनता बरतने पर कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।