नागपुर मंडल में ‘एक महीना–एक सेमिनार’ पहल के तहत 17वां सेमिनार आयोजित

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, नागपुर मंडल में एक महीना एक सेमिनार? पहल के तहत 17वां सेमिनार आयोजित

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के कार्मिक विभाग द्वारा एक महीना एक सेमिनार पहल के अंतर्गत 17वें सेमिनार का आयोजन दिनांक 05 फरवरी 2026 को मंगल मंडप, नागपुर में किया गया। सेमिनार का विषय ?Take Charge of your Time for Stress Free Working? रहा।

सत्र का शुभारंभ दीपक कुमार गुप्ता, मंडल रेल प्रबंधक/नागपुर के उद्घाटन संबोधन से हुआ। अपने विचार व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि समय प्रबंधन केवल कार्यों को पूरा करने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह एक गुणवत्तापूर्ण और संतुलित जीवन जीने की कला है। उन्होंने इस बात पर बल दिया कि सही योजना, अनुशासन और प्राथमिकताओं के निर्धारण से कार्य-दबाव को कम कर सफलता के नए आयाम प्राप्त किए जा सकते हैं।

मुख्य वक्ता अनिल रामटेके, भूतपूर्व प्रधान मुख्य सामग्री प्रबंधक ने अपने संबोधन में कहा कि आज के प्रतिस्पर्धात्मक एवं भागदौड़ भरे पेशेवर जीवन में बढ़ता कार्यभार और सख्त समय-सीमाएं मानसिक तनाव का प्रमुख कारण बन रही हैं। उन्होंने बताया कि प्रभावी समय प्रबंधन से न केवल कार्य-क्षमता और उत्पादकता में वृद्धि होती है, बल्कि व्यक्ति तनाव-मुक्त जीवन भी जी सकता है।

इस अवसर पर उदय कुमार भारती, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी/नागपुर ने अतिथि वक्ता का स्वागत किया तथा विषय पर उनकी सारगर्भित एवं प्रेरणादायक प्रस्तुति की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में राजेश चिखले, अपर मंडल रेल प्रबंधक, सहित दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के अन्य शाखाधिकारी एवं अधिकारीगण उपस्थित रहे।

सेमिनार का समापन स्वेता एच.के. छोरिया, मंडल कार्मिक अधिकारी/नागपुर द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया।