जनसुनवाई में पुलिस अधीक्षक ने सुनी फरियादें

पारिवारिक विवाद,धोखाधड़ी और महिला अपराध के मामलों में त्वरित कार्रवाई
________________________________________
जनसुनवाई में पुलिस अधीक्षक ने सुनी फरियादें

#हरदोई
.
आम नागरिकों की शिकायतों का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से गुरुवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार "मीणा" ने प्रत्येक शिकायतकर्ता से सीधे संवाद किया और उनकी समस्याएं विस्तार से सुनीं।

पुलिस अधीक्षक ने हर फरियादी से व्यक्तिगत रूप से बातचीत कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से समझा।और मौके पर ही शिकायत पत्रों की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए,जिससे फरियादियों को तुरंत राहत मिल सके। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि हरदोई पुलिस आमजन की सुरक्षा और अधिकारों के संरक्षण के लिए हमेशा तत्पर है।

जनसुनवाई में पुलिस प्रशासन की इस पहल को लेकर शिकायतकर्ताओं ने संतोष व्यक्त किया।
#HardoiPolice