कांग्रेस पार्टी ने अन्नपूर्णा प्रभाकर सिंह को जिला उपाध्यक्ष मनोनीत कर दी जिम्मेदारी।

बैकुंठपुर। नगर पालिका परिषद बैकुंठपुर की नेता प्रतिपक्ष एवं कांग्रेस की सक्रिय नेत्री अन्नपूर्णा प्रभाकर सिंह को जिला कांग्रेस कमेटी का उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। संगठन में यह जिम्मेदारी उन्हें जनहित के साथ-साथ महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में किए गए उल्लेखनीय कार्यों को देखते हुए सौंपी गई है।अन्नपूर्णा प्रभाकर सिंह न केवल नगर पालिका में विपक्ष की सशक्त और जिम्मेदार भूमिका निभा रही हैं, बल्कि वे लंबे समय से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जमीनी स्तर पर कार्य करती रही हैं। वे ?चल सहेली? महिला समूह की सक्रिय नेतृत्वकर्ता हैं तथा रेशम केंद्र जमपारा की अध्यक्ष के रूप में उनके कार्यकाल में रेशम केंद्र को प्रदेश स्तर पर विशेष पहचान मिली। रेशम उत्पादन को बढ़ावा देते हुए उन्होंने स्वयं सहायता समूहों से बड़ी संख्या में महिलाओं को जोड़ा, जिससे कई परिवारों को स्थायी आजीविका का साधन मिला। रेशम कार्य से जुड़ी महिलाओं का नियमित जीविकोपार्जन संभव हो जिससे ग्रामीण महिलाओं में आत्मविश्वास और आर्थिक स्वावलंबन बढ़ा है। नगर पालिका परिषद में नेता प्रतिपक्ष के रूप में वे महिलाओं, गरीबों तथा आम व वरिष्ठ नागरिकों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाती रही हैं। सरल स्वभाव, मिलनसार और हंसमुख व्यक्तित्व के कारण वे नगर के सामान्य एवं गणमान्य नागरिकों के साथ निरंतर संवाद बनाए रखती हैं और उनकी सहमति व सुझावों के साथ जनहित के कार्यों को आगे बढ़ाने में विश्वास रखती हैं। जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष नियुक्त होने पर अन्नपूर्णा प्रभाकर सिंह ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व एवं जिला कांग्रेस कमेटी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें सौंपी गई जिम्मेदारी का निर्वहन वे पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ करेंगी। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ महिलाओं की भागीदारी और सम्मान को और अधिक सशक्त बनाना उनकी प्राथमिकता रहेगी।उनकी नियुक्ति को कांग्रेस संगठन एवं नगरवासियों ने महिला नेतृत्व को सम्मान देने वाला महत्वपूर्ण कदम बताया है